LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह के उदनाबाद में टेंट मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • सुबह देर तक दरवाजा नही खोलने पर परिजनों ने तोड़ा दरवाजा

गिरिडीह। गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के उदनाबाद गांव में 45 वर्षिय अशोक तुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना गुरुवार की सुबह की है, जब देर सुबह तक अशोक तुरी के कमरे का दरवाजा नही खुला, तो परिजन दरवाजा खोलने का प्रयास किए, लेकिन दरवजा भीतर से बंद था। जबकि कुछ देर पहले ही कमरे से उसकी पत्नी बाहर निकली थी। लिहाजा, माना जा रहा है पत्नी के बाहर जाने के बाद अशोक तुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

इधर परिजनों ने दरवजा तोड़ने के लिए गांव के पड़ोसियों को बुलाया और पड़ोसियों ने जब दरवाजा तोड़ा, तो देखा की अशोक तुरी का शव फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस के आने के बाद मृतक का शव उतारा गया। जानकारी के अनुसार मृतक दो बच्चो का पिता था। अशोक के आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। लेकिन उसके आत्महत्या का कारण तनाव बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनो से मृतक कुछ तनाव में था। अशोक गिरिडीह के किसी डेकोरेशन हाउस में टेंट लगाने का काम करता था। इस बीच पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons