LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

उसरी नदी पर करीब 6 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पुल का सदर विधायक ने किया उद्घाटन

  • वर्षों बाद उक्त मार्ग से शुरू हुआ आवागमण, बिरसा मुंडा ब्रिज के नाम से जाना जायेगा पुल

गिरिडीह। करीब दस साल बाद शहर की उसरी नदी पर पूराने पुल के स्थान पर नया पुल बनकर तैयार हुआ और लंबे इंतजार के बाद गिरिडीह शहरी क्षेत्र को सिरसिया, शीतलपुर, ब्लॉक, सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों से जोड़ने के साथ ही जामताड़ा रोड से आवागमण सुचारू रूप से शुरू हो पाया है। शुक्रवार को बरगंडा उसरी नदी पर करीब 6 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित पुल का उद्घाटन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने विधिवत् रूप से किया। उद्घाटन समारोह में भाजपा के पूर्व गांडेय विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जेएमएम उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, जेएमएम नेत्री प्रमिला मेहरा, रॉकी सिंह, अभय सिंह, रामजी यादव, सोमनाथ केशरी समेत सिरसिया और सिहोडीह के स्थानीय लोग शामिल हुए।

पुल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि पुल के बन जाने से पूरे शहर को फायदा होगा। पिछले कई सालों से वो खुद परेशान थे की पुल का उद्घाटन जल्दी कराकर जनता को समर्पित किया जाए। कहा की अब यही पुल शहर में बिरसा मुंडा पुल के नाम से जाना जाएगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons