LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

वेतनमान गुहार यात्रा में शामिल हुए राज्य के विभिन्न जिलो से आए सहायक अध्यापक

  • सदर विधायक के आवासीय कार्यालय का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन
  • झारखंड सरकार पर लगाया पारा शिक्षकों के साथ वादा खिलाफी का आरोप
  • सदर विधायक के आश्वासन के बाद वापस लौटे सहायक अध्यापक

गिरिडीह। झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति, प्रदेश कमिटी के बैनर तले रविवार को गिरिडीह में वेतनमान गुहार यात्रा निकाली गई। जिसमें पूरे झारखंड से काफी संख्या में टेट पास सहायक अध्यापक शामिल हुए। वेतनमान गुहार यात्रा से पूर्व सभी अध्यापक अजीडीह ग्राउंड में जमा हुए फिर वहां नारेबाजी करते हुए सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवासीय कार्यालय पहुंचे और घेराव करते हुए मांग पत्र सौंपा।

मौके पर समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने 14042 सहायक अध्यापक को सीधे वेतनमान देने की मांग करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर मंच से सरकार बनते ही तीन महीने के अंदर तमाम टेट पास सहायक अध्यापकों को वेतनमान देने की घोषणा की थी। लेकिन आज साढ़े तीन साल बीत जाने के बावजूद टेट पास को वेतनमान की दिशा में नही बढ़ी है। जिससे क्षुब्ध होकर आज लगभग चार हजार सहायक अध्यापको ने सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू के आवास का घेराव किया है।

इस दौरान विधायक के द्वारा वार्ता के लिए 10 सदस्यीय टीम को वार्ता के लिया बुलाए जाने पर समन्वय समिति के सदस्यों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपको जो भी बात कहना है वो सभा स्थल पर आकर कहें। जिसके बाद विधायक श्री सोनू सभा स्थल पर पहुंचे और कहा की उन्होंने सचिव को वेतनमान के लिए पत्र लिखा है। सचिव और सभी उच्च पदाधिकारियों की उपस्थिति में टेट पास प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक होगी। जिसमें वेतनमान के फार्मूले पर चर्चा की जायेगी।

वेतनमान गुहार यात्रा में मिथिलेश उपाध्याय, झरीलाल महतो, संजय मेहता, मनोज शर्मा, सीमांत घोषाल महेश मेहता सज्जाद हुसैन नफीस अख्तर मुख्तार अंसारी मिथलेश यादव अरविंद कुमार बासुदेव यादव चंदन ठाकुर यदुवंशी गौरव शशिकांत मिश्रा सिकंदर राय बाप्पादित्य घोष बामा घोष रोहित कुमार ताहिर हुसैन सरफराज अंसारी कैलाश मेहता अनीता महतो रामचंद्र विद्यार्थी सरयू राणा राजेश महतो साजिद अंसारी मुकेश यादव सुमन सौरव मुकेश यादव अनिल यादव दीपक कुमार पवन राय मनोज पंडित अमित राय राजेश चौधरी महादेव पासवान अरविंद पांडेय नीरज कुमार विजय भारती रिसाल यादव बाबूजान अंसारी बिनोद यादव मनोहर कुमार वर्मा भोला महतो रियाजुल अंसारी निरंजन कुमार शौकत अली आदित्या कुमार राय बद्री नारायण शर्मा चिंटू कुशवाहा दीपक सिंह दिलीप यादव सुबल मंडल गौतम मंडल प्रियनरंजन कुमार सहित हजारों सहायक अध्यापक शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons