LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

आरएस मैटल के कर्मी का गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत

गिरिडीहः
गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र के अजीडीह मोड में गुरुवार की शाम सड़क हादसे में एक फैक्ट्री कर्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। मृतक 40 वर्षीय कैलाश राय देवघर के डुमरिया गांव का रहने वाला था। और औद्योगिक क्षेत्र के स्टील फैक्ट्री आरएस मैटल में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत था। फैक्ट्री मालिक सुमित चैधरी को घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दिया गया। तो फैक्ट्री मालिक भी तुंरत घटनास्थल पहुंचे। और मृतक के शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद गांडेय सर्किल के पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर भी पहुंचे थे। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद सुभाष शिक्षण संस्थान के चैयरमेन संजय सिंह उर्फ गुड्डु सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे। और पूरे घटना की जानकारी लिया। घटना देर शाम छह बजे के करीब का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरएस मैटल फैक्ट्री के कर्मी मृतक कैलाश राय औद्योगिक क्षेत्र के अजीडीह मोड के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान एक मालवाहक वाहन 407 मृतक को रौंदता हुआ वहां से भाग निकला। मालवाहक वाहन द्वारा रौंदे जाने के कारण फैक्ट्री कर्मी की मौत घटनास्थल पर हो गया। वहीं घटना के बाद अब पुलिस उस वाहन को तलाश रही है। जिसने कर्मी को धक्का मारा। लिहाजा, पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons