LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

महिला कॉलेज में इंटर की पढ़ाई बंद होने से नाराज छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

  • नारेबाजी करते हुए कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला
  • महाविद्यालय कैम्पस में इंटरमीडिएट की पढ़ाई रोके जाने को लेकर केन्द्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री से मिले प्रोफेसर

गिरिडीह। आरके महिला कॉलेज में इंटर की पढ़ाई बंद होने से नाराज छात्राओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान सभी छात्राओं ने महिला कॉलेज के मेन गेट पर धरना देते हुए कॉलेज प्रशासन और यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए गेट पर ताला बंदी कर दिया। पढ़ाई बंद होने से नाराज छात्राओं का कहना था की इंटर की पढ़ाई बंद होने से अब गिरिडीह की लड़कियां कहा पढ़ने के लिए जाएगी। महिला कॉलेज ही एकमात्र सहारा है और यहां भी इंटर की पढ़ाई बंद किया जा रहा है। कहा कि एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है और दूसरी तरफ पढ़ाई बंद कर दिया जाता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान साहिस्था प्रवीण, स्वेता कुमारी समेत कई छात्राएं मौजूद थी।

इधर झारखंड के 62 अंगीभूत महाविद्यालयों से इन दिनों इंटरमीडिएट की पढ़ाई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के लगने की वजह से रोक दी गई है। जिस वजह से लगभग 5000 शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी पूर्णरूपेण बेरोजगार हो गए हैं। इसी क्रम में आरके महिला कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों का एक शिष्टमंडल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिलकर अपनी समस्या को रखा। शिष्टमंडल में प्रो संगीता सिंह, प्रो पूनम कुमारी, प्रो0 सुप्रिया कुमारी, प्रो अर्चना उपाध्याय, प्रो महेश अमन तथा आकाश कुमार और पवन कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons