LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अखिल भारतीय किसान महासभा सम्मेलन सम्पन्न

कृषि बिल के आक्रोश में किसानों नें फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

गिरिडीह। गावां के मालडा उच्च विद्यालय परिसर मंे बुधवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी प्रखंड कमिटी सदस्य सुरेश रविदास व संचालन जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूरन महतो एवं धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते हुए कृषि बिल को वापस लेने की मांग भी की।

देश कि हालत हो चुकी है नाजुक: पूरन महतो

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये किसानों के नेता पूरन महतो ने कहा कि आज देश कि हालत नाजुक हो चुकी है। जिनको अब तक यह लगता रहा है कि ये किसान आंदोलन पंजाब-हरियाणा तक सीमित है, उनके लिए आँख-कान और दिमाग खोलने का वक्त है, यह आंदोलन पूरे देश में हो रहा है। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है, इस आंदोलन में दर्जनों किसानों की मौत हो गई है जिसके आक्रोश में किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका है। किसान विरोधी काला कानून जब तक मोदी सरकार वापस नहीं लेगी तब तक हम हमलोग चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन मे अखिल भारतीय किसान महासभा कि एक कमिटी बनाई गई है। जिसके प्रखंड अध्यक्ष नारायन यादव, प्रखंड सचिव मुस्लिम अंसारी एवं प्रखंड कोषाध्यक्ष रामस्वरूप यादव को बनाया गया।

दिवंगत किसानों कि शहादत बेकार नहीं जाएगी: राजकुमार यादव

धनवार पूर्व विधायक सह माले नेता राजकुमार यादव ने किसान सम्मेलन में किसानों को सम्बोधित करते हुए कहे कि देश के किसानों ने इस किसान आंदोलन कि प्रेरणा से अब अपनी खेती और जिन्दगी को बेहतर बनाने कि लड़ाई में उतरने का मन बना लिया है। मोदी सरकार कि जुमलेबाजी और कॉरपोरेट-परस्ती के दिन अब लदने वाले है। सड़कों पर ठिठुरते आंदोलनकारियों की जायज मांगों को लेकर बीजेपी सरकार हृदयव्हीन रवैया अपनाकर किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि दिवंगत किसानों कि शहादत बेकार नहीं जाएगी। पूर्व विधायक ने कहा कि अब किसानों के समर्थन में हमारी पार्टी भाकपा माले के कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर इस किसान विरोधी काला कानून के बारे मे किसानों तक पहुंचाएंगे और पूरे राज्य में आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान संग अवाम है, हर नारी नौजवान है, दम्भी सत्ता के खिलाफ एकजुट हिंदुस्तान है। इसके साथ ही पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह कि विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एवं किसान विरोधी काला कानून वापस लेने के लिए किसानों के समर्थन में इस बार 16 जनवरी को मानव श्रृंखला के रूप में मनाएंगे।

मौके पर थे उपस्थित

मौके पर इंनौस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चैधरी, जिप सदस्य जयंती चैधरी, प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, पूर्व उप प्रमुख केदार यादव, इंनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, इंनौस जिला कमिटी सदस्य अकलेश यादव, अशोक यादव, भूषण यादव, सुरेश रविदास, जासो देवी, महेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, राकेश यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons