LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने धुरगडगी में किया दीप महायज्ञ का आयोजन

  • लोगों से किया बुरी आदतों को छोड़ने एवं अच्छी आदतें अपनाने का अहवान

गिरिडीह। घर-घर यज्ञ घर-घर संस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा जिले के सभी गांव में कुरीति उन्मूलन, नशा निवारण, आस्तिक संवर्धन एवं उत्तम स्वास्थ्य हेतु जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत ग्राम धुरगड़गी में गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कामेश्वर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सभी सुविधाओं के रहते हुए भी मनुष्य के अंदर आनंद एवं खुशी का घोर अभाव है। लोग नशेबाजी के कारण धन एवं स्वास्थ्य को गवां रहे हैं। आज हमें विवेक का सहारा लेते हुए बुरी आदतों को छोड़ने एवं अच्छी आदतें अपनाने चाहिए।


कहा कि प्रातः काल उदीयमान सूर्य का ध्यान, वेद मंत्र गायत्री का जप करने से मनुष्य के अंदर सत्प्रवृत्तियों की वृद्धि होती है और जीवन सुखमय बनता है। कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार जिला युवा प्रभारी अरुण कुमार के द्वारा घर-घर अलख जगायेंगे। हम बदलेंगे जमाना, नशा न करना मान लो कहना प्यारे भाई बहना आदि गीत गाकर आमजन को जागृत किया गया। कार्यक्रम में 500 दीप जलाकर वेद मंत्र गायत्री एवं अन्य वैदिक मंत्रों द्वारा आहुतियां प्रदान की गई और सब के उज्जवल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोरी शर्मा, किशुन महतो, नारायण महतो, डूमर महतो, बुधन प्रसाद वर्मा, नरेश प्रसाद यादव सहित गांव के लोगों का सहयोग मिला।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons