LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बेंगलुरू में हुई मौत के बाद प्रेम बास्के का शव पहुंचा तिसरी बुटबरिया गांव, किया गया अंतिम संस्कार

  • छत से गिरने के कारण हुई थी मौत, मौत से कुछ देर पहले ही पत्नी से हुई थी बात

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के बुटबरिया गांव के रहने वाला प्रेम बास्के बेंगलुरू में छत से गिरने से तीन दिन पूर्व मौत हो गई। मृतक बेंगलुरु में मजदूरी करता था। छत से कूद कर मरने का स्पष्ट कारण पता नही चल सका है। शुक्रवार को उसका शव के घर पहुंचने पर परिजनों में मातम छा गया।

मौके पर मौजूद आदिवासी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सोनू हेमब्रॉम ने कहा कि एक अगस्त को प्रेम बास्के बेंगलुरू से अपने घर बुटबरिया आया था और काम के लिए 13 अगस्त को बेंगलुरू के लिए घर से निकला था। जब बेंगलुरू पहुंचा तो उसने पत्नी को फोन कर कहा कि हम पुलिस स्टेशन जा रहें है इतना बोल कर फोन काट दिया। उसके बाद कुछ ही देर में उसी नंबर पर पुलिस फोन करता है की छत से गिर कर उसकी मौत हो गई है। मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है। सोनू हेमब्रोम ने इसकी सूचना झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी को दी। जिसके बाद उनकी पहल से शव को बुटबरिया गांव लाया गया।

इधर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा की गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पहल से शव को बेंगलोर से हवाई जहाज से रांची मंगवाया गया और रांची से एम्बुलेंस से तिसरी के बुटबरिया गांव लाया गया। मृतक के मौसा ने कहा कि प्रेम बास्के की मौत के बाद बेंगलुरू पहुंचा तो वहां के पुलिस ने बताया कि मेरे पास एक फुटेज मिला है जिसमें साफ दिख रहा है कि बेंगलुरू के पंचायत भवन में पेंटिंग का काम चल रहा था और प्रेम बास्के सड़क तरफ से दौड़ते हुए पंचायत भवन के अंदर जाता है और छत पर चढ़ जाता है। बहरहाल मामला जो भी हो पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

इधर प्रेम बास्के के अंतिम संस्कार में तिसरी मुखिया किशोरी साव, बीससूत्री अध्यक्ष मो0 मुनीबउद्दीन, अनाशियास हेमब्रॉम, मतियुस हेमब्रॉम आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons