LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आजादी के बाद आजाद भारत का मतलब कांग्रेस वाले भ्रम को भाजपा ने तोड़ा: मुरलीधर राव

  • गिरिडीह के मधुबन में आयोजित भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
  • राष्ट्रीय महामंत्री ने प्रदेश नेताओं को दिए कई मंत्र

गिरिडीह। गिरिडीह के मधुबन में आयोजित प्रदेश प्रशिक्षण शिविर आने वाले 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा। यह चुनाव के परिणाम ही स्पष्ट करेंगे। लेकिन प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सोमवार को अंतिम सत्र में प्रदेश नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव अनुशासन का पाठ तो पढ़ाया ही। साथ ही संगठन मजबूती को लेकर विपक्ष के सामने मुहतोड़ जवाब देने का भी गुरुमंत्र दे गए। सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कभी किसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का दल नही बनने वाला, बल्कि ये कार्यकर्ताओं से बना है और कार्यकर्ताओं के लिए बना है। एक एक कार्यकर्ता और समर्थक का दल भाजपा बनेगा। इसलिए कार्यकर्ताओं को जब मौका मिले, एक गोल दाग देना है। एक एक कार्यकर्ता खुद में समझ ले, की सबसे पहले वो खुद का ट्रेनिंग जरूर करंे। क्योंकि भाजपा कभी सत्ता हासिल करने के लिए पार्टी नही चलाती है। सत्ता तो भाजपा को राष्ट्रवाद के मुद्दे और दलों के खिलाफ संघर्ष कर मिल जाएगा। लेकिन राष्ट्रवाद इस दल को छोड़ कर किसी और में नही मिलने वाला है।

संबोधन के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने कांग्रेस पर तंज कशने के साथ ही प्रहार करते हुए कहा कि सत्तर साल पहले जब देश जब आजाद हुआ था, तो देश में एक भ्रम पैदा किया गया की आजाद भारत का मतलब कांग्रेस, और कांग्रेस का मतलब आजाद भारत। इसी भ्रम को तोड़ने के लिए पहले जनसंघ का गठन हुआ। इसके बाद भाजपा का जन्म हुआ, तो कांग्रेस द्वारा फैलाए गए मिथ्या को तोड़ा गया और लोगांे को बताया गया कि आजाद भारत का मतलब नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और वीर सावरकर जैसे हजारों शहिद स्वंत्रता सेनानी भी थे। जिनके बलबूते और बलिदान के सहारे देश को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली। इसलिए भाजपा के शासन को तमाम विपक्षी दल गुमराह करने वाला बताता है। लेकिन सच यही है की जब भाजपा कश्मीर के मुद्दे पर बात करती है तो विपक्षी दल बेरोगजारी और महंगाई का मुद्दा लाकर जनता को भटकाती है।

सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि अब वक्त आ गया है की एक एक कार्यकर्ता को बूथ पर जाना है। जो विजन पीएम मोदी ने देश के लिए देख रखा है उसे पूरा करने के लिए एक एक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका निभाना होगा। क्योंकि तीसरी बार मोदी के सिर पर पीएम का ताज हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को त्याग करना होगा।

अंतिम सत्र के दौरान पार्टी के प्रदेश नेता बालमुकुंद सहाय और गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के व्यस्था में लगे कार्यकर्ताओं का परिचय भी सभागार में कराया। जबकि शिविर के दूसरे सत्र को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

शिविर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नुकांत, गिरिडीह कमिटी के सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, विनिता कुमारी, नवनीत सिंह, संजीत सिंह पप्पू, हरमिंदर सिंह बग्गा, संतोष गुप्ता, श्याम प्रसाद गुप्ता, रंजीत बरनवाल समेत कई नेताओं की भूमिका रही। सत्र का समापन राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव और प्रदेश प्रभारी कर्मवीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons