LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

एमपी में हुए आदिवासी कांड को लेकर आदिवासी छात्र संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

  • भाजपा के आदिवासी नेताओं से भी की आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग

गिरिडीह। मध्यप्रदेश में हुए आदिवासी कांड को लेकर गिरिडीह में जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को माले के बाद आदिवासी छात्र संघ भी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी छात्र संघ ने झंडा मैदान से आक्रोश मार्च निकाला और शहर भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंचकर उनके द्वारा भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन करते हुए फांसी की मांग की।

मौके पर संघ के उदय मुर्मू ने बताया कि मध्य प्रदेश में भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर दिया गया था। कहा कि एमपी सरकार जल्द ही उन्हें सजा नहीं देती है तो वह सदन से सड़क तक जाम करने का कार्य करेंगे। कहा कि भाजपा में भी बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा जैसे आदिवासी नेता हैं। उनसे भी वह दोषी भाजपा नेता को सजा दिलाने का मांग करते हैं। अगर वह इस विषय में आगे नहीं बढ़ते है तो वह उनका भी विरोध करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान आदिवासी छात्र संघ के उदय मुर्मू, अनिल हेंब्रम, प्रदीप सोरेन, मदन हेंब्रम, चांद सोरेन, गणेश हांसदा, बबली मुर्मू, सोनिया टुडू, अनिता बेसरा, निरमोनी सोरेन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons