Latestगिरिडीहझारखण्ड

स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने निकले कार्यकर्ता

गिरिडीह। गावां प्रखंड से गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता ढोल.बाजा व नगाड़ों के साथ पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गिरिडीह कूच किया। मौके पर झामुमो प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि गुरुवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित पार्टी के 48वां स्थापना दिवस के मौके पर गावां प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में किसान, मजदूर व कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। झामुमो की सरकार लगातार विकास की रीढ़ पर आगे बढ़ रही है। जिसका कई उदाहरण लोगों के सामने है। मौके पर विनय सिन्हा, मंजूर आलम, सोनू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons