LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गंदगी फैलाने को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प

दोनों पक्ष पांच लोग हुए गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह। तिसरी थाना के चंदौरी गांव में गुरुवार की शाम को दो पक्षों के बीच गंदगी फैलाने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गये। दोनों पक्ष ने न्याय के लिये थाना पहुंच कर आवेदन दिया है।

बताया जाता है कि चंदौरी में पालमरुआ जाने वाले मार्ग में रामानंद साव व अरविंद साव में पुराना जमीन विवाद है। गुरुवार को गंदगी फैलाने व कचरा घर के पास जमा करने को लेकर दोनों परिवार वालों के बीच पहले तू तू मै मै हुई इसके बाद हाथपाई पर उतर गए। जिससे रामानंद साव व इनके पत्नी गायत्री देवी का माथा व आंख के पास चोट लगने से जख्मी हो गया। वही दुसरे पक्ष से सृष्टि कुमारी का कान, अरविंद साव व इनकी पत्नी अनिता देवी को चोट लगी है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंदगी फैलाने का आरोप लगा रहे है। मामले को लेकर तिसरी पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons