तिसरी के अलग-अलग इलाकों में लगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर
तिसरीः
तिसरी प्रखंड के खिड़कियां मोड़ दुर्गामंडप के प्रांगण में बुधवार को गडकुरा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ बिनोद कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्याएं रामकुमार रावत, प्रमुख राजकुमार यादव, बीईइओ रंजीत चौधरी और दोनो पंचायत के मुखिया मोजूद थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में केंद्र सरकार के कई योजनाओं का स्टॉल लगाया था। इस दौरान स्टॉल में अलग-अलग गांव से आए लाभुकों को योजनाओं की जानकारी दिया गया। तो योजनाओं का फायदा उठाने के लिए के तरीका और मानकों को जानकारी दी गई।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी के बातो को टीवी के माध्यम से लोगो ने सुना। बीडीओ बिनोद सिंह एवम गूमगी मुखिया के हाथो से क्विज प्रतियोगिता कर बच्चों के बीच कलम, कॉपी वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश मोदी की खास भूमिका रही। तो कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि महेश यादव, मनरेगा बीपीओ संजय चौधरी, एई राजीव कुमार, जूनियर इंजिनियर संजय साहू समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।