LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

हेमंत सोरेन के मुस्लिम तुष्टिकरण नीति के खिलाफ़ भाजयुमो ने दिया एक दिवसीय धरना

  • कहा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सरकार कर रही है ओछी हरकत
  • ऐसे सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक़ नही: जिलाध्यक्ष

कोडरमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा कोडरमा जिला की ओर से कोडरमा समाहरणालय परिसर में झारखंड सरकार के हेमंत सोरेन द्वारा मुस्लिम तुष्टिकरण नीति के खिलाफ़ एक दिवसीय धरना भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरज प्रताप मेहता के नेतृत्व में दिया गया। धरना का संचालन भाजयुमो ज़िला महामंत्री चंदन वर्णवाल ने किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब भी विधानसभा में सत्र की बारी आती है वे जनता के मुद्दों को भटकाने के लिए कुछ ऐसा करते हैं जिससे उनकी सरकार की नाकामियां छुप सके। कहा कि ऐसे सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक़ नही है।

कहा कि हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कल राज्य भर के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता गण विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कामिनी देवी ने कहा कि हेमन्त सरकार के इस दो साल में महिलाओं की सुरक्षा तार-तार हो गई है। झारखंड में आये दिन बलात्कार और सामुहिक बलात्कार की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। छोटी-छोटी बच्चियों, किशोरियों के साथ अत्याचार हो रहा है, लेकिन सरकार के मुखिया निश्चिंत हैं।

मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय, महामंत्री चंदन वर्नवाल, मीडिया प्रभारी विनय शांडिल्य, विजय साव, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष रोहित जायसवाल, कोडरमा नगर अध्यक्ष बिट्टू सिंह, डोमचांच नगर अध्यक्ष सुनिल मेहता, डोमचांच ग्रामीण अभिजीत कुमार, नवलशाही नगर अध्यक्ष टिंकू यादव, मरकच्चो नगर अध्यक्ष लक्ष्मण रजक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कामिनी देवी, कविता यादव जिला महामंत्री सविता देवी, जिला महामंत्री अनामिका देवी, कोडरमा नगर अध्यक्ष कोडरमा प्रमिला देवी, अध्यक्ष जयनगर ममता देवी, रीता देवी पृथ्वी कुमारी, कंचन कुमारी, सुमन देवी, गुड़िया देवी, संतोषी देवी, गायत्री देवी, गंगिया देवी, फुलवा देवी, सावित्री देवी, जिला उपाध्यक्ष रेशमा देवी, फुलवा देवी, रीना देवी, बेबी देवी, जसोदा देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बैधनाथ दास, दीपक रजक, सूरज रजक, उपेन्द्र राम, रामलखन दास, राजकुमार दास, सतीश कुमार साहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons