LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

मुहर्रम को लेकर तिसरी थाना में हुई बैठक, शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का त्योहार मनाने की की गई अपील

गिरिडीह। मुहर्रम को लेकर जिले के तिसरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजय नायक ने की। वहीं बैठक में मुख्य रूप से तिसरी सीओ अखिलेश्वर प्रसाद सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से मुहर्रम त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर चर्चा की गई। पर्व में जिन जिन जगहों में जुलूस निकलेगा उस सभी स्थानों में बुद्धिजीवी लोगों को सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक के दौरान बताया गया कि मुहर्रम के अखाड़े के दौरान पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा सकें। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अगर किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो पहले पुलिस प्रशासन को जानकारी दें। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने मे पुलिस को सहयोग करें।

बैठक में भाजपा नेता सुनील साव, चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित, किसून यादव, सिंघो मुखिया मो हासिमउद्दीन, तिसरी मुखिया किशोरी साव, लक्खी मरांडी, माला सिन्हा आदि लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons