LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

ममता को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरा गिरिडीह छात्र संगठन के कार्यकर्ता, निकाला कैंडिल मार्च

गिरिडीहः
ममता सोरेन की रैप के बाद हत्या की घटना का उद्भेदन करने में धनबाद पुलिस प्रयासरत है। तो दुसरी तरफ मृतिका ममता सोरेन हत्याकांड को लेकर आक्रोशित छात्र संगठन गिरिडीह विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम शहर में कैंडिल मार्च निकाला। और हत्याकांड में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने का मांग किया। झंडा मैदान से निकले कैंडिल मार्च में छात्र संगठन के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कैंडिल मार्च झंडा मैदान से निकल कर शहर भ्रमण किया। तो मौके पर कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ममता को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि किसी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएं। और हत्याकांड में शामिल जितने आरोपी है उन्हें पुलिस फांसी दिलाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाएं। शहर भ्रमण करते हुए कैंडिल मार्च शहर के टावर चाौक पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने चाौक में ममता के तस्वीर के समक्ष कैंडिल रखकर उनकी आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कैंडिल मार्च में मंटु मुर्मु, मुन्ना हेम्ब्रम, राहुल सोरेन, नगर मंत्री अक्षय कुमार, नीरज मंडल, कृष्णा यादव, गणेश चाौधरी, अंकित मंडल, चंदन मंडल, बबलू कुमार, पंकज कुमार और पोखन यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons