गिरिडीह लोकल बाॅडीज इम्पलाईज फेडरेशन का सम्मेलन संपन्न, कर्मचारी नेताओं ने हेंमत सरकार पर निकाला गुस्सा
गिरिडीहः
लोकल बाॅडीज ईम्पालाईज फेडरेशन के गिरिडीह शाखा का पांचवा सम्मेलन गुरुवार को शहर के विवाह भवन में हुआ। सम्मेलन में जहां काफी संख्या में निगम के सफाई कर्मियों के साथ कार्यालय के कर्मी शामिल हुए। वहीं पांचवे सम्मेलन में कर्मचारी नेता अशोक सिंह, अशोक सिंह नयन, रुपलाल महतो, फेडरेशन के अध्यक्ष केदार हरिजन, सचिव लखन शर्मा समेत कई कर्मचारी नेता मौजूद थे। लोकल बाॅडीज ईम्पलाईज फेडरेशन के सम्मेलन में कर्मचारी नेताओं के निशाने पर सूबे के सीएम हेंमत सोरेन ही रहे है। कर्मचारी नेता अशोक सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों की परेशानी को दूर करने के प्रति हेंमत सरकार की नीति भी पूर्ववर्ती सरकार के तर्ज पर है। जबकि अशोक सिंह गिरिडीह के कांग्रेस पार्टी के नेता भी है। बावजूद कर्मचारी नेता ने कर्मियों की समसस्या के प्रति आंख मूंदने पर हेंमत सरकार पर खूब गुस्सा निकाला। और वेतन समेत कई परेशानियों को लेकर निगम के कर्मी अक्सर हड़ताल करते है तो धरना भी देते रहते है। और निगम के कर्मी ही हड़ताल पर रहने के साथ धरना देते है तो हालात समझा जा सकता है।

सम्मेलन में मौजूद कई और कर्मचारी नेता रुपलाल महतो, अशोक सिंह नयन ने कहा कि सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया कभी सकरात्मक नहीं रहा। तमाम परेशानियों के बीच हर विभाग के कर्मचारी लोकसेवा में लगे रहे है। इसके बाद भी सरकार अपने रवैये में बदलाव नहीं लाती। इधर सम्मेलन में लोकल बाॅडीज फेडरेशन के नेताओं और कर्मियों में अशोक हाड़ी, गीता डे, राजेश शर्मा, आशा हाड़ी, सगीर अंसारी, बबलू हाड़ी समेत काफी संख्या में निगम के कर्मी मौजूद थे।