शहर के प्रख्यात कैटरर सुशील पारिख की घर के छत से झुलती मिली लाश
- अहले सुबह पत्नी को कही थी माॅरनिगवाॅक में जाने की बात
- जांच में जूटी नगर थाना पुलिस
गिरिडीह। शहर के कुटिया गली के रहने वाले प्रख्यात कैटरर सुशील पारिख की लाश शनिवार की सुबह घर के छत से झुलती हुई मिली। 61 वर्षिय सुशील पारिख स्वभाव से काफी हंसमुख थे और काफी मिलनसार व्यक्ति थे। शनिवार की सुबह जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को मिली उनके आवास पर परिजनों सहित मुहल्लों की भीड़ जमा हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मृतक सुशील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक सुशील देर रात सोने चले गए थे। इस दौरान मृतक की पत्नी शशि पारिख अहले सुबह एक बार उठी। जबकि मृतक के बेटे कृष्णा पारिख अपने कमरे में सोए हुए थे। मृतक ने पत्नी से कहा कि वो टहलने के लिए जाएंगे। इसके बाद पत्नी भी सोने के लिए चली गई। इस बीच पत्नी जब सुबह आठ बजे उठी और घर की साफ-सफाई करते हुए छत पर गई तो देखा कि पति का शव रस्सी के सहारे झूल रहा है। उन्होंने हल्ला कर पहले बेटे सहित अन्य लोगों को बुलाया। इस दौरान मुहल्ले के लोगों के लोगों को भी जानकारी मिला। तो काफी संख्या में लोग भी जुटे।
जानकारी के अनुसार मृतक सुशील पिछले कुछ महीनों से राजस्थान के जयपुर में रहकर मिठाई बनाने का काम किया करते थे। लॉकडाउन के बाद दिसंबर में मृतक गिरिडीह में रह रहे थे। हालांकि अचानक से शनिवार को मृतक द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात लोगों को हजम नही हो रही है। वहीं नगर थाना पुलिस भी मामले की जांच में जूट गई है।