LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सत्ता में आने के लिए एनडीए के घटक दलों को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की जरूरत: राज

गिरिडीह। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों से अपील करते हुए कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोकसभा के चुनाव में समन्वय स्थापित करके एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने से सफलता मिली है उसी तरह झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी आपसी समन्वय दिखानी होगी। श्री राज ने कहा कि अलग-अलग चुनाव लड़ने से विपक्ष को फायदा होगा और फिर 5 साल अपने आप को कोसते रहेंगे।

श्री राज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल है और एक अभिभावक की हैसियत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों को सीटों के तालमेल में समायोजित करना उसका दायित्व है। कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पूरी तरह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ है और झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के समझौता में चुनाव लड़ेगी। श्री राज ने कहा की भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं को अथक प्रयास करना होगा। साथ ही आपसी समन्वय और तालमेल के साथ संयुक्त चुनाव अभियान चलाना होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची में होगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons