LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

उसरी बचाओं अभियान के तहत उसरी नदी में पदयात्रा का हुआ आयोजन, नेता व सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल

  • अभियान का नेतृत्व कर रहे लोगों ने कहा उसरी नदी और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाया जायेगा जागरूकता अभियान
  • आम और खास को पर्यावरण अभियान से जोड़ना है बड़ा अभियान

गिरिडीह। उसरी नदी को संरक्षित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे उसरी बचाओ अभियान अब रफ्तार पकड़ने लगी है। इसी क्रम में रविवार को पेसरागढ़ा स्थित उसरी नदी तट से पदयात्रा की शुरूआत की गई। अभियान का नेतृत्व संयोजक मंडली के सदस्य सह माले नेता राजेश सिन्हा, आप नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष संजय सिंह, रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला पर्यावरण समिति के सदस्य राजकुमार राज, भाजपा नेता विनय सिंह, रेडक्रॉस के चैयरमेन अरविंद कुमार कर रहे थे।

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभियान के संयोजक मंडली के सदस्य राजेश सिन्हा ने कहा कि उसरी नदी को बचाने के लिए उसरी नदी जहां से शुरू हुई वहां से गिरिडीह तक घर घर उसरी नदी और पर्यावरण को बचाने का अभियान चलाया जाएगा। कहा कि उसरी नदी को बचाने और संवारने की दिशा में हम सब मिलकर एक गैर राजनेतिक संगठन के बैनर तले काम कर रहे हैं, जिसका परिणाम बहुत जल्द दिखेगा। कहा कि जल्द ही उसरी नदी के बाद औद्योगिक क्षेत्र में भी आंदोलन किया जायेगा। किसी भी हालत में प्रदुषण फैलाने को बख्शा नही जायेगा।

संयोजक मंडली के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्त्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि उसरी नदी और पर्यावरण को बचाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने छात्र नौजवान मजदूर किसान सभी से उसरी बचाओ अभियान से जुड़ने की अपील की। जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि उसरी नदी के संरक्षण और संवारने के लिए सरकार जिला प्रशासन गंभीर है। वहीं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य राजकुमार राज ने कहा कि जिला प्रशासन ने उसरी बचाओ अभियान की सभी मांगों को मान लिया है और उस पर जल्द काम भी शुरू होगा। नागरिक विकास मंच के विनय सिंह ने कहा कि बहुत सालों से उसरी को बचाने में हम लगे हैं और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेगा। रेडक्रॉस के चैयरमेन अरविंद कुमार ने कहा कि उसरी बचाओ अभियान अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छे काम में सभी का साथ और सहयोग जरूरी है। महिला नेत्री कुसुम सिन्हा ने उसरी बचाओ अभियान में नारी शक्ति को आगे आने का आह्वान किया।

पदयात्रा में संयोजक कमिटी के आलोक मिश्रा, सूरज नयन, रितेश सराक, राजीव रंजन, बबलू सानू, गौरी शंकर यादव, मुन्ना कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, शंकर पांडे के अलावे कृष्णा प्रसाद, मुर्शीद मिर्जा, मो कबीर, कासिम अंसारी, प्रकाश टुडू, सहजाद अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, योगेश मरिक प्रदीप, अग्रवाल, मो एकराम, मुख्तार हुसैनी, चांद सरफराज, कैश राजा, मुन्ना सिन्हा, संजय सिन्हा, जितेंद्र अग्रवाल, संजू खान, सुभाष कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons