LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गिरिडीह में महिला स्वास्थ कर्मियों ने निकाल रैली

गिरिडीहः
गर्भ में पल रही बिटिया करे पुकार, जीने का दो हमे भी अधिकार, मंगलवार को गिरिडीह में महिला स्वास्थ कर्मियों ने रैली निकाला। इस दौरान रैली को सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा और समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जबकि रैली में सहिया, एएनएम शामिल हुई। सदर अस्पताल से निकल रैली इस दौरान शहर के कई हिस्सों का भ्रमण की। वहीं रैली मंे शामिल महिला स्वास्थ कर्मियों द्वारा लोगों के जागरुकता को लेकर कई नारे भी लगाएं जा रहे थे।

भ्रुण हत्या बंद करो, गर्भ में बिटिया करे पुकार, मत छीनो मुझसे जीने का अधिकार समेत कई नारे शामिल थे। शहर भ्रमण के बाद रैली वापस सदर अस्पताल पहुंच कर समाप्त हुआ। वहीं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत पचंबा स्थित हाई स्कूल में भी छात्राओं के लिए स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं का हीमोग्लोबिन और एनीमिया का जांच किया गया। इस दौरान स्वास्थ विभाग के कई पदाधिकारी और स्वास्थ कर्मी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons