भाजपा नेता सुरेश ने गिरिडीह के कई हिस्सों में वितरण किया अक्षत और निमत्रंण पत्र
गिरिडीहः
घर-घर अक्षत और निमत्रंण पत्र वितरण का अभियान पिछले कई दिनों से गिरिडीह में जारी है। हिंदु संगठनों के साथ अब भाजपा नेता भी लगातार अभियान चलाकर घर-घर पहुंच रहे है। शनिवार को ही प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सह गिरिडीह के भाजपा नेता सुरेश साहु भी ढोल-नगाड़े के साथ अयोध्या से आएं अक्षत और निमत्रंण पत्र का वितरण शास्त्री नगर समेत शहर के कई हिस्सों में घर-घर पहुंच कर किया। इस दौरान भाजपा नेता के साथ अमर सिन्हा, प्रवीण कुमार, श्याबल घोष, राजेश जायसवाल, रंजीत सिन्हा, पिंटू सिन्हा, संजय सिन्हा, सुनील विश्वकर्मा, सूजीत विश्वकर्मा, ओकांर सिन्हा, अशोक प्रसाद और मनीष मंडल समेत कई भाजपा समर्थकों की टोली लोगों के घर पहुंची। और उन्हें अक्षत और निमत्रंण पत्र देने के साथ 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के दिन घर और मंदिर में दीप जलाने का आह्वान किया। भाजपा नेता सुरेश साहु ने लोगों से कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के दिन शहर के अधिकांश मुहल्ले और टोलांे में एलईडी लगाकर प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसारण किया जाएगा।