तिसरी चौक से पुलिस ने आदिवासी समुदाय के नाबालिक जोड़ी को किया बरामद
- मुखिया से संर्पक कर दोनों को भेजा घर, रोजगार के लिए दोनों जा रहे थे पटना
गिरिडीह। तिसरी चौक से गुरुवार देर रात लगभग दस बजे कैलाश सत्यार्थी के कार्यकर्ता के द्वारा दिए गए सूचना पर तिसरी पुलिस ने दो नाबालिक जोड़ी को बरामद किया। वहीं शुक्रवार को गिरिडीह सिडबलूसी को सौप दिया गया। दोनांे आदिवासी समुदाय से है। बताया जाता है कि किशोरी तिसरी प्रखंड की ओर से किशोर देवरी प्रखंड का रहने वाला है। दोनो पटना जाने के लिए तिसरी चौक पर बस का इंतजार कर रहे थे। दोनों पटना रोजगार के लिए जा रहे थे।
कैलाश सत्यार्थी के सुरेंद्र पंडित ने कहा कि किशोर के गांव के मुखिया से जानकारी लेने पर बताया गया की दोनो कई माह से साथ में रह रहे थे। दोनो के पास से मिली मोबाइल में दोनो की शादी होने का फोटो होने की बात बताई जा रही है। मौके पर तिसरी मुखिया किशोरी साव, मुन्ना गुप्ता आदि कई लोग मौजूद थे।
Please follow and like us: