LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बराकर नदी तट पर करोड़ों की लागत से बने नंदप्रभा मंदिर के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

  • जैन मुनियों के तपोभूमि से भाजपा को मिलती रही है ताकत: अर्जुन मुंडा
  • हेमंत सरकार पर किया कटाक्ष, कहा कि हेमंत के हिम्मत को देख रही है जनता

गिरिडीह। गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बराकर नदी तट पर गुजरात के नंदप्रसाद परिवार द्वारा करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से बने नवनिर्मित नंदप्रभा मंदिर के भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्र सरकार के जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होने के लिए बराकर पहुंचे और मंदिर के विधि विधान में शामिल हुए। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे गुजरात से आए कलाकारों ने भजनों पर नृत्य किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु की भीड़ जुटी हुई थी।

मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि वो खुद को और झारखंड भाजपा को खुश किस्मत मानते है कि जैन मुनियों के तपोभूमि से एक-एक भाजपाई का सीधा साक्षात्कार होता रहा है। कहा कि इसी धरती से भाजपाईयों में चुनाव जीतने का उत्साह और झारखंडियांे के सम्मान का ताकत भी मिलता है। ऐसे पूरा मधुबन और बराकर नदी तट पर स्थित नंदप्रभा मंदिर के लोकार्पण समारोह में शामिल होना उनके लिए सुखद अनुभव रहा।

बातचीत के क्रम में उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव के बाद आ रहे एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ जनता और ईवीएम पर भरोसा करती है क्योंकि जब ईवीएम खुलता है, तो रुझान में भाजपा की बढ़त दिखती है जो परिणाम घोषित होने तक आगे ही रहता है। इस बार भी पांच राज्यों का चुनाव ने जो संकेत दिया है वो भाजपा को अंदरूनी मजबूती देने के लिए काफी है। ईवीएम के हैक और भाजपा के क्लीन स्वीप से जुड़े सवालों का कोई सीधा जवाब देने के बजाय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ईवीएम खुलने का इंतजार है। इस दौरान सीएम हेमंत सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के करनी को जनता देख रही है वो क्या बोले, जवाब आने वाले चुनाव में हेमंत सरकार को मिलना तय है।

लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा के अलावे भाजपा नेता विनय सिंह, नवीन सिन्हा, नवनीत सिंह, अरविंद बरनवाल, श्याम प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, विनीता कुमारी, समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons