माले ने नगर निगम क्षेत्र के झिंझरी मुहल्ला से कचड़ा डंपिंग यार्ड को हटाने की की मांग
- शाम होते ही आग लगने से इलाके में फैल जाती है जहरीली हवा
- कार्रवाई नही होने पर सड़क पर उतरेगी पीड़ित जनता: राजेश सिन्हा
गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र के बक्सीडीह रोड व ऑफिसर कॉलोनी के बीच स्थित झिंझरी मुहल्ला में बना कचरा डंपिंग यार्ड स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। शाम होते ही आग लगाए जाने के बाद उठने वाली जहरीली हवा से इलाके की एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है। इस जहरीले धुएं की चपेट में आने से कई लोग बीमार भी हो रहे है। बावजूद इसके नगर निगम व जिला प्रशासन के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।
विदित हो कि पिछले कई सालांे से गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के बस स्टेंड से छ नंबर जाने वाली सड़क के निकट स्थित झिंझरी मोहल्ला में नगर निगम का कचरा डंपिंग यार्ड बना हुआ है। जिसमें 36 वार्ड का कचरा आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट के द्वारा डंप किया जाता है। ठंड के मौसम में कचरा में आग लगाए जाने के बाद उससे उठने वाला निकलने वाला जहरीला धूंआ लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हालांकि मामले को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आज़ाद, अधिवक्ता अमित सिन्हा के द्वारा पिछले वर्ष स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आवाज उठाया गया था, लेकिन उस वक्त निगम प्रशासन द्वारा तत्काल सिर्फ आश्वासन दिया गया।
इस बार भी ठंड शुरू होते ही जहरीला धुआं उठने लगा है। इसी क्रम में मुहल्ले के कुछ लोगों के द्वारा बीती रात को माले के विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। जानकारी मिलने के बाद माले नेता राजेश सिन्हा मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रात में कचरा में आग लगा दी गई है जिससे उठने वाले धुंए से लोग मर्माहत है।
इस दौरान माले नेता ने कहा कि जब कचरा डंप करने के लिए निगम द्वारा मोतीलेदा में लाखों खर्च कर कसरा डंप यार्ड बनाया गया है तो फिर आकांक्षा के द्वारा शहर के बीचो बीच किस आधार पर पूरे शहर का कचरा डंप किया जा रहा है। कहा कि जल्द ही निगम के द्वारा कचरा डंप यार्ड का स्थानांतरण नही किया गया तो माले जनहीत में आंदोलन करने को बाध्य होगी।