LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह साहु सभा की महिलाओं ने किया डांडिया महोत्सव का आयोजन

गिरिडीहः
गिरिडीह तैलिक साहु समाज के महिला इकाई ने मंगलवार की देर शाम साहु सदन में डांडिया नृत्य समारोह का आयोजन किया। समाज की महिला अध्यक्ष सुचिता देवी के नेत्तृव में समाज की महिलाओं और युवतियांे ने जमकर डांडिया खेली। इस दौरान डांडिया महोत्सव की शुरुआत मां दुर्गे के तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया गया। जबकि डांडिया महोत्सव में साहु समाज के अध्यक्ष बाल गोंविद साहु, महासचिव धर्मप्रकाश और उमाचरण साहु समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। शारदीय नवरात्र के भजनों पर महिलाओं और युवतियों ने जमकर डांडिया खेली। कमोवेश, पूरा साहु धर्मशाला एक तरफ भगवती के भजनों से गूंज रहा था। तो दुसरी तरफ भजनों पर महिलाएं और युवतियां भी जमकर झूम रही थी। भजनों की रसवर्षा के बीच डांडियाा का उत्साह महिलाओं और युवतियांे में दिखा। इधर महोत्सव को सफल बनाने में प्रमिला देवी, सोनी कुमारी, पिंकी शाह, रुबी शाह, शिल्पी शाह, किरण देवी, दीपा कुमारी, खुशबू कुमारी, मीरा देवी, मधु देवी समेत अन्य महिलाएं शामिल हुई थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons