पूर्व विधायक के आवास पर हुआ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन
- दो प्रखंड से आए मिट्टी से भरे कलश को किया गया नमन, भेजा जायेगा रांची
गिरिडीह। पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर शुक्रवार को भाजपा ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व विधायक शाहाबादी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चुन्नूकांत के साथ महिला जिला अध्यक्ष संगीता सेठ, महिला मोर्चा की नेत्री प्रो0 विनिता कुमारी, शालिनी वैशखियार, जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा संदीप डंगायच, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, दीपक स्वर्णकार समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुटे थे। कार्यक्रम स्थल में जिले के दो प्रखंड से आए मिट्टी से भरे कलश को कार्यकर्ताओं ने नमन किया और उसमे संग्रहित मिट्टी को डाला।

मौके पर पूर्व सदर विधायक श्री शाहाबादी ने कहा कि दो प्रखंड के अलग-अलग स्थान से आए मिट्टी से भरे इन कलश को अब रांची भेजा जाएगा और रांची से दोनो कलश दिल्ली जाएगी। जहां अमृत उद्यान में वीर सपूतों के सम्मान में इसी मिट्टी से पौधारोपण किया जाना है।