दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोपियों को गिरिडीह के दो थानों की पुलिस ने भेजा जेल
गिरिडीहः
दुष्कर्म और याौन शोषण के अलग-अलग मामलों में गिरिडीह के पचंबा और बेंगाबाद थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोबराजपुर निवासी डिबीसोर हेम्ब्रम है तो दुसरा पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो निवासी संतु राय शामिल है। पुलिस के अनुसार बोड़ो निवासी आरोपी संतु राय पर पीड़िता ने शादी का प्रलोभन देकर याौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी है कि आरोपी संतु राय पिछले छह माह से उसका याौन शोषण कर रहा था। और जब पीड़िता ने संतु राय पर शादी करने को कहा। लेकिन आरोपी संतु ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पचंबा थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। तो पुलिस गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर बेंगाबाद के सोबराजपुर गांव निवासी डिबीसोर हेम्ब्रम पर ही एक नाबालिग द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर डीबीसोर हेम्ब्रम को बेंगाबाद पुलिस ने दबोचा। और उसे गुरुवार को जेल भेज दिया।