भाजपा युवा मोर्चा ने हेमंत सरकार के खिलाफ दिया धरना, जमकर की नारेबाजी
- भाजपाईयों ने हेमंत सरकार को भ्रष्ट सरकार के साथ साथ कहा युवाओं को ठगने वाली सरकार
गिरिडीह। नियोजन नीति लागू नहीं करने और रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को ठगने के साथ राज्य में बिगड़ते विधि व्यस्था के विरोध में गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा न्यू समाहरणालय के बाहर धरना दिया गया। भाजयुमों के जिलाध्यक्ष रंजित राय के नेतृत्व में आयोजित धरना में युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव सहित काफी संख्या में भाजपाई शामिल हुए और हेमंत सरकार पर जमकर बरसे।
धरना को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने पूरे सरकार को भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि हेमंत सरकार को सिर्फ भ्रष्ट कहना ही काफी नही होगा बल्कि इस सरकार को युवाओं को ठगने वाली सरकार कहना उचित होगा। कहा की झूठ बोल कर सत्ता हासिल करने वाली हेमंत सरकार के दिन अब पूरे हो चुके है। क्योंकि हेमंत सरकार अब झूठ के सहारे ही सत्ता संभाले हुए है और ये अधिक दिन चलने वाला नही है। पांच लाख रोजगार और रोजगार नही देने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर सत्ता हासिल करने वाली हेमंत सरकार अब पहले से बहाल युवाओं के नोकरी को छीन रही है। यहां तक कि कर्मियों के मानदेय और वेतन तक नही दे पा रही है। कहा कि गिरिडीह आने पर मुख्यमंत्री को कभी जलसहिया तो कभी पोषण सखी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करना शुरू कर देती है।
धरना में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, विनय सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, दिलीप वर्मा, यदुनंदन पाठक, संजीव कुमार गुड्डू, रंजन सिन्हा, शालिनी वैशखियार, संगीता सेठ, युवा मोर्चा के विवेक गुप्ता विक्की, आलोक केशरी समेत कई नेता और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।