LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में भाजयुमों ने निकाला मशाल जुलूस

  • सरकार पर लगाया युवाओं के साथ साथ राज्य की जनता को ठगने का आरोप
  • गुरूवार को समाहरणालय के समक्ष देगें विशाल धरणा

गिरिडीह। स्थानीय नीति, नियोजन नीति और सीटेट पास झारखंड के मेघावी आदिवासी व मूलवासी बेरोजगारों के साथ किए गए वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष विशाल धरना का आयोजन किया गया है। धरना की पूर्व संध्या बुधवार की शाम को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजित राय के नेतृत्व में झंडा मैदान से मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में भाजपाईयों ने हिस्सा लिया और झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नुकांत, सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगायच, मुकेश जालान, किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा, ओबीसी मोर्चा के विनय सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित साहू, शालिनी वैख्यिार सहित अन्य भाजपाईयों ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार युवा विरोधी है। यह सरकार जब से सत्ता में आई है युवाओं को सिर्फ ठगने का कार्य किया है। कहा कि चुनाव के पूर्व बड़े बड़े वादे करके सत्ता को प्राप्त कर लिया मगर सत्ता में बैठने के बाद से सिर्फ राज्य की जनता को ठगने का काम किया है।

कहा कि सरकार युवाओं को आपस में उलझा कर लड़वाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सहायक शिक्षकों की नियुक्ति में टेट और सीटेट 5 विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा है। कहां की 2016 से झारखंड में टेट की परीक्षा नहीं हुई है। साथ ही यह सरकार अब तक नियोजन और स्थानीय नीति को स्पष्ट नहीं कर पाई है। कहा कि भाजपा सड़क से लेकर सदन तक सरकार के गलत नियमावली और झूठे वादों का विरोध करेगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons