LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

शहरी क्षेत्र में व्याप्त पेयजल की समस्या को लेकर माले ने किया नगर निगम के समक्ष प्रदर्शन

  • नोडल अधिकारी को सोंपा ज्ञापन, 15 दिनों के अंदर पेयजल समस्या को दूर करने की रखी मांग
  • पेयजल समस्या को दूर नही किए जाने पर आंदोलन को होंगे बाध्य: राजेश सिन्हा

गिरिडीह। माले के द्वारा शहरी क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर नगर निगम के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा कर रहे थे। वहीं प्रदर्शन में माले कार्यकर्ताओं के अलावे कई वार्ड के प्रतिनिधि भी शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान निगम की दयनीय स्थिति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान माले नेताओं ने निगम के नोडल अधिकारी मंजूर आलम को उपनगर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा और शहरी क्षेत्र में शिघ्र ही पेयजल समस्या को दूर करने की चेतावनी दी।

मौके पर माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि वार्ड एक से चार तक पाईप बिछा है, लेकिन फिर भी पानी की समस्या बरकरार है। वहीं निगम के करीब दस अधिक वार्डो में भी पेयजल की समस्या बनी हुई है। कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की समस्या सालों भर बनी रहती है, सभी वार्ड की जनता परेशान है। पानी का टेंडर लेने वाले सुबह शाम पानी नही दे पा रहे है। दो तीन दिनों में एक ही बार पानी देते है। जिससे सभी वार्ड की जनता परेशान है। कहा कि जल्द ही निगम के द्वारा सभी जगह का सर्वे करवाकर काम शुरू नही कराया गया तो 15 दिन के बाद माले धरना पर बैठने को बाध्य होगी।

इस दौरान वार्ड 24 के माले नेता इफ्तकार अंसारी, एकराम, सदर बिट्टू खान, वार्ड 18 के कलीम साजिद, आजाद नगर प्रेसिडेंट नाजिर हुसैन, प्रकाश कुमार, संतोष कुमार, वार्ड 20 के पूर्व मुखिया बबलू पासवान, सलाउद्दीन, रॉकी, गोल्डन, दिलेश्वर के अलावे माले नेत्री प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर सहित अन्य लोगों ने भी पेयजल समस्या को लेकर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons