LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

महा जनसंर्पक अभियान के तहत 22 जून को गिरिडीह पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • झंडा मैदान में आयोजित जनसभा की तैयारी में जूटे पार्टी नेता, करीब 25 हजार लोग जनसभा में होंगे शामिल
  • गिरिडीह के लिए ऐतिहासिक होगा 22 जून को आयोजित होने वाली जनसभा: बिरंची नारायण
  • हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा इस सरकार में लूट, हत्या और भ्रष्टाचार चरम पर

गिरिडीह। नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसंर्पक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 22 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गिरिडीह में आगमण होने जा रहा है। जिसे देखते हुए भाजपा के द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है। गिरिडीह झंडा मैदान में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के प्रभारी सह बोकारो विधायक सह मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने रविवार को नया परिसदन भवन में प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम के बाबत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 जून हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमण को लेकर पार्टी की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए झंडा मैदान में करीब 25 हज़ार से अधिक संख्या में लोग पहुंचेंगे। वहीं मंच पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, नगेंद्र नाथ त्रिपाठी, आदित्य साहू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। जिसे जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 22 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिडीह लोकसभा की धरती पर पहुंच रहे हैं। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से कच्छ तक भारत मजबूत हुआ है। भाजपा की सरकार ने गरीब किसान और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से झामुमो और कांग्रेस वाली गठबंधन की सरकार बनी है तब से झारखंड में भ्रष्टाचार लूट हत्या डकैती चरम पर है। वर्तमान सरकार अपनी झोली भरने में लगी हुई है। यहां की गरीब आदिवासी जनता की फिक्र राज्य की सरकार को नहीं है। कहा कि इनके दो दो आईएएस अधिकारी जेल के सलाखों के पीछे हैं। वही मुख्यमंत्री के सचिव दलाल कार्यालय में गलत फाइल में हस्ताक्षर करते हुए पाए गए है। उन्होंने कहा राज्य की खनिज संपदा बालू कोयला पत्थर के लिए किसी को एजेंसी दे दिया है ताकि साइड से इनकम चालू रहे।

प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, अशोक उपाध्याय, संदिप डंगैयच, सुभाष सिन्हा आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons