पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 102वें एपिसोड के प्रसारण को लेकर भाजपाईयों में दिखा उत्साह
- बोकारो विधायक ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात
गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 102वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को किया गया। जिसे सुनने के लिए भाजपाईयों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चून्नुकांत सहित अन्य भाजपा नेताओं के आवासीय कार्यालय में पीएम के मन की बात कार्यक्रम को संयुक्त रूप से देखा गया। इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गिरिडीह में डटे बोकारो विधायक बिरंचि नारायण ने भी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात को सुना।
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, जिला महामंत्री संदीप दंगायच, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, पूर्व नप अध्यक्ष पूनम प्रकाश, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, दीपक स्वर्णकार, हब्लू गुप्ता, प्रकाश दास, ओम प्रकाश गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।