LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

परिवारिक विवाद में सास ने खाया जहर, मौत

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के रेहा में पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना से परिजन काफी मर्माहत है और उनका रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रेहा निवासी जागो मुर्मू की 50 वर्षीय पत्नी का अपनी बहु के साथ कुछ दिनों से झगड़ा हो रहा था। दो दिनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला घर में खाना बंद कर दी थी। अंत में झगड़ा से परेशान होकर महिला ने गुरुवार की दोपहर जहर खा लिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर गावां सामुदिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया। हालांकि गिरिडीह लाने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद गावां थाना पुलिस गावां अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर असपताल भेज दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons