सरिया जनकपुर मोड़ के पास अग्निशामन वाहन की चपेट में आने बाइक सवार की मौत
- हजारीबाग के डुमरडीहा का रहने वाला था मृतक यमुना सिंह
गिरिडीह। जिले के सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग स्थित जनकपुर मोड़ के पास गुरुवार को अग्निशामक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान हजारीबाग के डुमरडीहा निवासी यमुना सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे ंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर अग्निशामक वाहन के चालक ने घटना के बाद सरिया थाना में वाहन के साथ सरेंडर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर जीप सदस्य अनूप पांडेय सहित काफी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने कहा कि बैरिकेडिंग और स्पीड ब्रेकर नही होने की वजह से दुर्घटना होती है। उन्होंने जिला प्रशासन जल्द से जल्द स्पीडब्रेकर और बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने की मांग की। ताकि भविष्य में दुर्घटना से बचा जा सके।