LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पेड़ से टकराकर वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल

  • शादी से लौटने के दौरान नईटांड़ गांव के पास हुई घाटना

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के नईटांड़ गांव मोड़ के पास सड़क किनारे पेड़ से वेगानर मारुति चार पहिया वाहन टकराने से 50 वर्षीय तालो रविदास की मौत हो गई। जबकि दो महिला व दो व्यक्ति गंभीर रूप जख्मी हो गए। बताया जाता है कि गुमगी से शादी समारोह से नईटांड़ गांव के अम्बा टांड़ टोला घर जाने के दौरान यह घटना घटी। घटना में वाहन चालक सुनील दास, भांजा 20 वर्षीय अजय दास, उसकी पत्नी सोनी देवी, भाभी पिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए है। हालांकि इस घटना में वाहन में सवार दो बच्चे बाल बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसआइ अभिमन्यु कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आस पास के लोगों की मदद से सभी घायल व्यक्ति व महिला को एम्बुलेंस से तिसरी अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर तिसरी थाना ले गए। अस्पताल में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons