LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया दिशोम गुरु का जन्मदिन

गिरिडीह। गावां झामुमो पार्टी कार्यालय में बुधवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

मौके पर अजय सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु ने झारखंड को अलग राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने झारखंड राज्य बनाने की मांग को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी, जिसका आज असर दिख रहा है। राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चल रही है जो दिशोम गुरु की ही देन है। कहा कि झारखंड के विकास को लेकर झारखंड सरकार कटिबद्ध है।

मौके पर विनय सिन्हा, कैलाश सिंह, शिव नारायण राउत, जमीला खातून, बासदेव यादव, दशरथ रविदास, प्रभु यादव, असलम अंसारी, विजय हांसदा व सोनू कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons