LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गांवा में हुई माले की धनवार विधानसभा स्तरीय जीबी बैठक

  • कई लोगों ने ग्रहण की माले की सदस्यता
  • ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को गोलबंद होने का किया अहवान

गिरिडीह। गावां प्रखंड स्थित बिष्णीटिकर मैदान में रविवार को भाकपा माले का धनवार विधानसभा स्तरीय जीबी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जयंती चौधरी ने व संचालन प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव ने किया। बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में कॉमरेड बिनोद मिश्र एवं कॉमरेड महेंद्र सिंह की तस्वीर पर पुष्पा अर्पित किया गया। इस दौरान कई लोगों द्वारा माले की सदस्यता ग्रहण की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि गावां प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कहा कि मनरेगा योजनाओं की स्वीकृति के नाम पर बीडीओ द्वारा पैसे लिये जा रहे है और जो गरीब पांच दस हजार रुपए बीडीओ को नहीं दे पा रहे है उसका रेकड़ पर साइन नही हो रहा है। इस दौरान उन्होंने सभी मुखिया का एकजूटता के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का अहवान किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons