दिव्यांग युवति को प्रमुख व मंडल अध्यक्ष ने दिलाया दिब्यांग साइकिल
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके के थानसिंगडीह गांव के रहने वाली दिव्यांग 18 वर्षीय निशु कुमारी को तिसरी प्रमुख राजकुमार यादव एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल यादव के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में एक दिव्यांग साइकिल दिया गया है। प्रमुख राजकुमार यादव ने कहा कि निशु कुमारी को एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता था। जब जरूरत पड़ता था तो दो व्यक्ति उठा कर ले जाना पड़ता था। इस साइकिल मिलने से विकलांग निशु कुमारी के चेहरे में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल यादव ने कहा थानसिंहडीह गांव काफी पिछड़ा गांव है और यातयात का साधन भी बहुत काम है। इस तरह के कई सुदूरवर्ती इलाके में विकलांग से पीड़ित होगा जो आने जाने में काफी मुश्किल होता होगा। इस मौके पर प्रवेक्षिका रंजना सिन्हा, कपिल यादव, सुनील कुमार सहित ब्लॉक कर्मी मौजूद थे।