LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गीता जयंती पर विहिप व बजरंग दल ने निकाला भव्य शौर्य यात्रा

  • लगे जय श्री राम के जयकारे, कई भाजपाई भी हुए यात्रा में शामिल

गिरिडीह। गीता जयंती के मौके पर रविवार को गिरिडीह में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भव्य शौर्य यात्रा शहर में निकाला। भगवा ध्वज के दोनांे संगठनों के सैंकड़ों राम भक्त शौर्य यात्रा में शामिल हुए। गीता जयंती के मौके पर निकले भव्य शौर्य यात्रा में अखंड भारत के प्रांत प्रमुख योगी प्रदीप जी महाराज के साथ बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख संजय चोबे, गौ रक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला संरक्षक प्रदीप भगत कृष्णदेव पांडेय, रविशंकर पांडेय, पंकज कंधवे, सुरेश रजक, अनिल चंद्रवंशी, रामबाबू, रविंद्र स्वर्णकार, शिवपूजन, अमित सोनू रवानी, विकास गुप्ता, आदर्श कुमार, ज्योति शर्मा, भाजपा नेता चुन्नूकांत, पूर्व मेयर सुनील पासवान, संदीप डंगाईच, विनय सिंह, भाजपा नेत्री शालिनी वैशख्यिार, हरमिंदर सिंह बग्गा, मनोज संघई समेत काफी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता झंडा मैदान से गाजे बाजे और श्रीराम का जयकारा लगाते हुए निकले और शहर का भ्रमण किया।

झंडा मैदान से निकल कर शौर्य यात्रा शहर के कई हिस्सों से गुजरते हुए वापस झंडा मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां समर्थको के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगठन के नेताओ ने जानकारी दिया की कबड्डी प्रतियोगिता अगले 20 दिसंबर तक जारी रहेगा। इधर शोर्य यात्रा को लेकर गिरिडीह पुलिस भी चौकस रही। मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गीता दिवस हिंदू धर्म के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। इसलिए आज के दिन शौर्य यात्रा निकाली गई है। कहा की सभी हिन्दुओं को गीता का पूजन करना चाहिए और नित्य दिन पाठ करनी चाहिए। इसमें श्री कृष्ण के लीलाओं का वर्णन है। इस क्रम में सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जवान सक्रिय दिखे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons