LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

झामस और झारखंड जनसंघर्ष मोर्चा ने संयुक्त बैठक कर लिए कई निर्णय

  • झारखंड में सरकारी विभागों में जारी लूट खसोट के खिलाफ खोलेगा मोर्चा
  • स्कूलों में सीआरपीएफ के जमावड़े से प्रीाावित हो रही शिक्षा व्यवस्था: राजेश सिन्हा

गिरिडीह। पीरटांड़ के मधुबन में शुक्रवार को माले के झामस और झारखंड जनसंघर्ष मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में जल, जंगल, जमीन के लूट को रोकने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लेने के साथ साथ पीरटांड़ के चलखारी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र व सामुदायिक भवन में सीआरपीएफ के द्वारा कब्जा किये जाने का विरोध किया गया।

बैठक के दौरान माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड में जल, जंगल जमीन की खुलेआम लूट मची हुई है। वहीं पीरटांड़ के चलकारी सहित अन्य इलाकों में संचालित स्कूलों सहित अन्य सरकारी भवनों को सीआरपीएफ के अधीन कर दिया गया है। जिससे शैक्षणि व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कहा कि पीरटांड़ प्रखंड में सरकारी कार्यों में जमकर लूट मची हुई है। ब्लॉक, अस्पताल, स्कूल आदि का सरकारी विभाग में सरकारी पैसे का बंदरबाट हो रहा है।जिसे लेकर दोनों मोर्चा मिलकर पीरटांड़ प्रखंड के एक एक गांव में अपना मोर्चा बनाकर लुटेरे के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

बैठक को झारखंड जनसंघर्ष के जिला संयोजक अनिल मुर्मू, अजीत राय, बसंत कर्मकार, सुनील हासदा, थानों राम, दशरथ हेम्ब्रम, बड़का हासदा, राजेश मुर्मू, सुनील हांसदा, माले के डुमरी विधानसभा प्रभारी नागेश्वर महतो और माले नेता निशांत भास्कर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पीरटांड़ को सभी राजनीतिक दलों ने ठगा है, उसी का भंडाफोड़ माले करेगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons