सेरूआ छठ घाट से गायब बच्चे का मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- थानेदार को बर्खास्त करने की उठी मांग
- 10 दिन पूर्व पहले अर्घ्य के दिन गायब हुआ था विनोद यादव का छः वर्षीय पुत्र ऋषि
- बच्चे को खोजने के लिए मंगाया गया था स्कावयड डोग
- बाबुलाल मरांडी और राजकुमार यादव भी बच्चे को खोजने के लिए प्रशासन पर बनाया था दबाव
गिरिडीह। गावां प्रखंड स्थित 10 दिन पहले सेरूआ छठ घाट से गायब बच्चे का शव गुरुवार की सुबह घर से तीन किलोमीटर दूर पहाड़ के उपर चिरइया जंगल से बरामद किया गया है। गुरुवार की सुबह पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर बच्चे का शव झाड़ियों से बरामद होने पर क्षेत्र में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चे के शव को रोड पर रखकर गावां थानेदार पिंटू कुमार को बर्खास्त करने व अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गावां तिसरी सड़क को जाम कर दिया है। लोग इतने आक्रोशित है कि थानेदार के सामने ही पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद का नारे लगा रहे थे। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के लापरवाही से यह घटना हुई है।

गौरतलब है कि छठ पूजा के दौरान घाट से शाम के अर्घ्य के दौरान विनोद यादव का छह वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार गायब हो गया था। गावां थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चे की खोज शुरू की। यहां तक कि प्रशासन द्वारा खोजी कुत्ते को मंगाकर पता लगाने का प्रयास भी किया गया था, लेकिन बच्चे को ढुंढने में कोई सफलता नही मिली थी। मामले को लेकर सुबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी और पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भी परिजनों से मिलने के साथ ही प्रशासन पर बच्चे को ढुंढने के लिए दबाव बनाया था।
इधर बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव, इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, तिसरी थानेदार पिंकू प्रसाद भी मौके पर पहुंचे हैं और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।