विभिन्न दुर्गा मंडपों में पुहंचे पूर्व आईजी, किया मां का दर्शन
- पूजा समिति व लोगों को दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गिरिडीह। पूर्व आईजी सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह ने शारदीय नवरात्र के मौके पर तिसरी व गुमगी दुर्गामंडप पहुंच कर मां का दर्शन कर माथा टेका। इन्होंने क्षेत्र के लोगों के सुख शांति और खुशहाली की कामना की। तिसरी दुर्गामण्डल की आकर्षक सजावट व डेकोरेशन को लेकर पूजा समिति के लोगांे को बधाई दिए। कहा कि दो साल से कोरोना के कारण लोग दुर्गा पूजा ठीक से नही मना पाए थे। लेकिन इस साल लोग दुर्गापूजा उत्सव का आनंद लेंगे। प्रत्येक वर्ष से इस वर्ष की सजावट व उत्साह काफी बढ़िया है। उन्होंने लोगांे से अपील करते हुए कहा कि शांति पूर्वक व सौहार्द से अपने परिवार के साथ मंडप में लगे मेला घूमने जाए और मेले का लूत्फ उठाएं।
बता दंे कि प्रत्येक वर्ष दशहरा में तिसरी गांवा क्षेत्र का भ्रमण कर मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते है। भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलते है। मौके पर भाजपा नेता हरीश साह, तिसरी मुखिया सह पूजा कमिटी के अध्यक्ष किशोरी साव, तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, नरेश यादव आदि कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।