LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय में दो दिवसीय युवा धर्म संसद का होगा आयोजन

  • कार्यक्रम में गिरिडीह से युवा प्रियांशु शेखर होंगे शामिल, छात्रों में हर्ष
  • आधुनिकता के बीच मानव मूल्यों को पहचाने और जीने की दिशा विषय पर रखेंगे अपना विचार

गिरिडीह। सेवाज्ञ संस्थानम एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में 17 सितंबर को दो दिवसीय युवा धर्म संसद 2022 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के लगभग 1000 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में गिरिडीह जिले से भाग लेने के लिए प्रियांशु शेखर भाग लेंगे। प्रियांशु शुखर के इस कार्यक्रम में शामिल होने की खबर से जिले के छात्रों में काफी खुशी का माहौल है।

इस बाबत प्रियांशु ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य 21वीं सदी के परिवेश में परंपरा और आधुनिकता के बीच मानव मूल्यों को पहचानने और जीने की दिशा में व्यवहारिक विमर्श स्थापित करना है। बताया कि 17 सितंबर को धर्म संसद का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वहीं समापन सत्र में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने की संभावना है। प्रियांशु ने बताया कि यह उनके लिए काफी गौरवान्वित पल होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के बीच मानव मूल्यों को पहचाने के लिए वे भी अपना सुझाव देंगे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons