LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बगोदर के हार्डवेयर दुकान के बाहर अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली

  • दहशत फैलाने के उद्देश्य से एनएसपीएन संगठन द्वारा गोली चलाये जाने की आशंका

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना इलाके के अटका के लच्छीबागी गांव में गुरुवार को अर्जुन महथा के हार्डवेयर दुकान के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राउंड फायरिंग कर दहशत पैदा कर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में भय बना हुआ है और स्थानीय ग्रामीणों का सारा संदेह बगोदर के प्रतिबंधित संगठन एनएसपीएन पर जा रहा है। क्योंकि इलाके में लेवी वसुलने का काम एनएसपीएम संगठन द्वारा ही किया जाता है। लिहाजा, गोली फायरिंग की घटना को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस और एसडीपीओ नौशाद आलम के भी घटनास्थल पहुंच कर जांच किए जाने की बात कही जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर के विधायक विनोद सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। वैसे चार दिन पहले ही बगोदर थाना पुलिस ने इस संगठन के कुछ अपराधियों को दबोचने में सफलता पाई है।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त दुकानदार अर्जुन महथा दुकान खोलकर बैठे ही थे, इसी दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने आते ही एक गोली फायरिंग कर फरार हो गए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons