LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

किसान मजदूर अधिकार रैली को सफल बनाने को लेकर पूर्व विधायक ग्रामीणों के साथ कर रहें बैठक

  • क्षेत्र के विधायक और सांसद को जनसमस्याओं से कोई सारोकार नही: राजकुमार यादव

गिरिडीह। किसान मजदूर अधिकार रैली को सफल बनाने को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव प्रत्येक पंचायत में ग्रामीणांे के साथ बैठक कर उनकी जनसमस्याओं से रूबरू हो रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को लोकाय पंचायत के बरदोनी गांव में महापंचायत का आयोजन की गई। जिसमें पंचायत के विभिन्न गांव से सैकड़ो महिला पुरुष किसान मजदूर शामिल हुए।

पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि स्थानीय विधायक और सांसद कुर्सी बचाने व छीनने में जुटे हुए है। क्षेत्र की जनसमस्याओं से कोई सरोकार नही है। तिसरी गांवा में मुख्य कारोबार ढिबरा है जो चार माह से पुलिस प्रशासन के दबाव में पूरी तरह बंद है। इससे जुड़े हजारों मजदूर के घरों में दो जून की रोटी के लिये तरस रहे है। बेरोजगारी चरम सीमा पार कर गई है। ढिबरा के अलावे पत्थर, बालू पर रोक लगाने से आम अवाम परेशान है। लोग रोजगार की तलाश में प्रदेश की ओर पलायन कर रहे है। लोकाय से बरदोनी तक सड़क की हालत जर्जर है। वृद्धा पेंशन सभी को नही मिल पा रहा है बड़ी तदात में वृद्ध लोगो का पेंशन नही हुई है।

कहा कि माले हमेशा गरीब असहाय मजदूर किसान वर्ग की हक के लड़ाई लड़ी है ओर इस क्षेत्र के विधायक बाबुलाल मरांडी राज्य के सत्ता को गिराने में लगे है। आगामी 20 सितंबर को ऐतिहासिक किसान मजदूर अधिकार रैली का आयोजन की जाएगी। जिसमें तिसरी गांवा प्रखंड से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। जिसमे किसान मजदूर को काम दो नही जेल दो के नारे के साथ जमकर आवाज बुलंद की जाएगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons