पोबी प्रज्ञा केन्द्र में जागरूकता सह निबंधन शिविर का किया गया आयोजन
- एक ही छत के नीचे नागरिकों को सुगमतापूर्वक सेवा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता: योगेश पाण्डेय
गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के पोबी प्रज्ञा केंद्र सह बैंक ऑफ इंडिया जमुआ शाखा ग्राहक सेवा केंद्र में मंगलवार को जागरूकता सह निबंधन शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें अटल पेंशन योजना का रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
शिविर में बीसी सह वीएलई योगेश कुमार पाण्डेय ने बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि बैंक ऑफ इंडिया अपने 117वीं स्थापना दिवस सप्ताह 1 सितंबर से 7 सितंबर तक मना रही है। ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं सीएससी 5 से 11 सितंबर तक डिजिटल झारखंड सप्ताह मना रही है। कहा कि एक ही छत के नीचे सुगमतापूर्वक सेवा उपलब्ध कराना ही इस शिविर का उद्देश्य है। कहा कि पोबी पंचायत में जल्द ही आधार सेवा प्रारंभ किया जायेगा। मौके पर गोपाल कृष्ण पाण्डेय, दिलीप कुमार पासवान, अब्दुल अंसारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।