सत्यनारायण यादव दूसरी बार बने राजद के तिसरी प्रखंड अध्यक्ष
- पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
गिरिडीह। तिसरी अग्रवाला उच्च विद्यालय के पुराने भवन के प्रांगण में राजद कार्यकर्ताआंे ने बैठक कर सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार सत्यनारायण यादव को मनोनीत किया। बैठक में चुनाव प्रभारी के रूप में रामदेव प्रसाद यादव उपस्थित थे। बैठक में राजद प्रखंड कमिटी विस्तार व मजबूती करने पर निर्णय लिया गया।
मौके पर सत्यनारायण यादव ने कहा कि तिसरी में राजद पार्टी की विस्तार करने व पार्टी के मार्ग दर्शन पर कार्य की जाएगी। वहीं दूसरी बार सत्यनारायण यादव के प्रखंड राजद अध्यक्ष बनाये जाने पर आफताब अंसारी, दशरथ यादव, राजेन्द्र यादव, मो. नजीम, नंदकिशोर यादव, कारू साव, जगदीश यादव, वीरेंद्र गोप, शंकर यादव, सुरेश बरनवाल, राजकुमार यादव, विकास कुमार यादव, मिथलेश कुमार यादव सहित कई राजद कार्यकर्ताओ में हर्ष ब्याप्त है।
Please follow and like us: