तिरंगा का अपमान और दो बेटियाों की हत्या पर किए गए टिप्पणी के खिलाफ गिरिडीह भाजपा ने किया सीएम हेमंत का पुतला दहन
गिरिडीहः
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान और लव जिहाद मामले में दुमका की दो बेटियों पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गिरिडीह भाजपा ने सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में किया गया। जबकि पुतला दहन में पार्टी के सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, महामंत्रा सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, नगर अध्यक्ष हरमिदंर सिंह बग्गा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, संतोष गुप्ता, एजाज अहमद सोनू, पप्पू सिंह, जाकिर हुसैन, दीपक स्वर्णकार, गुड्डु सिन्हा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। झंडा मैदान से भाजपा नेताओं का हुजूम सीएम का पुतला लिए निकला, और शहर भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और सीएम पर हमला करते हुए कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में विधी-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुका है। राज्य में हर रोज दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं हो रही है। लेकिन झामुमो और कांग्रेस बढ़ते घटनाओं पर चुप है। इस बीच टावर चाौक पहुंच कर भाजपा नेताओं ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।