LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

कांग्रेसियों ने लगाया गोलगो मंहगाई चौपाल

  • मोदी के शासनकाल में आसमान छू रही है मंहगाई

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के गोलगो गांव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई चौपाल लगाकर महंगाई व बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मो0 समसीर ने की। चौपाल में वरीय नेता उपेंद्र सिंह ने कहा कि 2013-14 में भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं व आम लोगांे को महंगाई व बेरोजगारी को खत्म करने के सपने दिखा रहे थे। आज उसका उल्टा हो रहा है देश में महंगाई चरम सीमा पर बढ़ गई है और बेरोजगारी की दर भी बढ़ी है। सत्ता में आये मोदी जी के आठ वर्ष हो गए लेकिन महंगाई व बेरोजगारी थमने के बजाय आसमान छू रही है। रोजमर्रा की वस्तुओं के कीमत में भी भारी कीमत हो गई। बीते 14 महीने के महंगाई में दोहरे अंकों में है।

महंगाई चौपाल में अशोक विश्वकर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, गंगा राम टुड्डू, मो0 इम्ब्राहिम, मो0 मुस्लिम, मो0 नौसाद, दासों राय, बदरी राय, बालेश्वर तुरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons